NEWS

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का हक छीना, अपमानित किया जबकि साय सरकार सम्मान दे रही : भाजपा

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बैगा, गुनिया और सिरहा को सालान पाँच-पाँच हजार रुपए की ‘मुख्यमंत्री सम्मान निधि’ देने की घोषणा के लिए जनजातीय समाज की ओर से आभार माना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनजाति गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ के बैगा, गुनिया और सिरहा को हर साल पाँच-पाँच हजार रुपए की ‘मुख्यमंत्री सम्मान निधि’ दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए जनजातीय समाज की ओर से आभार माना है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का हक छीना है, उन्हें अपमानित किया है, जबकि विष्णुदेव साय सरकार आदिवासियों को सम्मान दे रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आदिवासी समाज उत्पीड़न का शिकार था। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया, उनका हक छीनने का काम किया। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के शासनकाल में जनजातीय समाज के हक और रोजी-रोटी सहित उनका आरक्षण भी छीन लिया गया था। आज विष्णुदेव साय सरकार में जनजातीय गौरव दिवस मनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘एटलस’, कैलेंडर ‘शौर्यांजलि’ तथा ‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परम्पराएँ’ पुस्तकों का विमोचन करके जनजातीय परम्परा, संस्कृति और आवश्कता से सबको अवगत कराया है। इसी तरह जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएँ लगाई जाएंगी। इसके लिए जगह चिह्नांकित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनजातीय गाँवों में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू की जाएगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से 24 हजार करोड़ रुपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के जननायकों की गौरव गाथा को सभी तक पहुँचाने का काम किया, जो कांग्रेस सरकारों ने पहले कभी नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने के लिए अथक प्रयास किया है। 70 सालों से कांग्रेस की सरकार ने हमेशा जनजीय समाज के गौरवशाली इतिहास को छिपाने और दबाने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरे देश के कोने-कोने से जनजातीय समाज के गौरवशाली नायकों को खोजकर उनका सम्मान कर रहे हैं। भाजपा सरकारों के इन कार्यों से जनजातीय समाज में हर्ष व्याप्त है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button