कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा शहर के सिटी सेंटर मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स में कार्य करने वाली ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में निवास करने वाली हजारों महिलाओं ने कंपनी के संचालक और उसके सहयोगियों

के द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से षडयंत्र पूर्वक 120 करोड रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए आज कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौपते हुए उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने की मांग की।

महिलाओं का आरोप है कि कंपनी के संचालक और उनके सहयोगियों द्वारा महिलाओं का समूह बनाकर लगभग 40000 महिलाओं को जोड़ा गया है जिसे विभिन्न बैंकों से ऋण भी दिलाया गया हैं।

कंपनी के सहयोगियों द्वारा यह आश्वासन महिलाओं को दिया गया था कि कंपनी उनके व्यवसाय में मदद करेगी और उनके ऋण की अदायगी के साथ उन्हें मुनाफा भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा किश्त नहीं पटाये जाने के कारण अब महिलाओं के घरों पर बैंक के कर्मचारियो द्वारा किस पटाया जाने के लिए कहा जा रहा है।

