Raipur

धान का सर्वाधिक दाम मिलने से किसान के बच्चों का बेहतर होगा भविष्य।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को धान का सर्वाधिक दाम मिल रहा है। किसानों को धान का दाम 72 घंटे के भीतर मिल रहा है। आरंग के पिपरौद निवासी किसान डमरूलाल साहू बताते है कि धान खरीदी केंद्रो पर इस बार किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन टोकन कटवाने की व्यवस्था की है, इससे धान बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। श्री साहू बताते है कि धान की कीमत का सबसे अधिक दाम मिलना काफी अच्छी बात है और इस राशि से खेती को बढ़ावा के साथ परिवार के पालन-पोषण बेहतर तरीके कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि धान से मिलने वाले पैसे का उपयोग बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में करेंगें। किसान डमरूलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button