NEWS

फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर कि रिहाई की मांग

खुद किए गए घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे कुछ लीडर माहौल खराब कर रहे।

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर कि रिहाई की मांग को लेकर आज सैकड़ों की तादाद में महिलाएं कलेक्टर, एसपी कार्यालय और सिटी कोतवाली पहुंचीं। इनका आरोप है कि खुद किये गए घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे कुछ लीडर माहौल खराब कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि अखिलेश सिंह की तबीयत खराब होने के कारण बिजनेस में गिरावट आने लगी और लेन-देन को 10 भागों में 10 टॉप टेन लीडरों में विभाजित कर दिया गया ताकि सिस्टम सुचारू रूप से संचालित हो सकें और इस पूरे सिस्टम और मैनेजमेंट का देखरेख लीडरों को सौंपा गया। इन्हीं को पूरे फ्लोरा मैक्स चैनल सिस्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई और कुछ सदस्यों को भी जानकारी सौंपी गया। इसके बाद लेन-देन में गड़बड़ी हुई जिसमें अखिलेश सिंह द्वारा लीडरों से ही हिसाब मांगने पर उन लोगों को लगा कि हमारे घोटाले की पोल पट्टी खुल जाएगी तब अखिलेश के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया गया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button