NEWS

फ्लोरामाक्स से जुड़ी महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश..

ट्रैक सिटी। शहर के बीच CITY CENTRE MALL में AFLORAMAKS SERVICES PVT.LTD (फ्लोरामास्क) संचालित था। जहां महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली कंपनी चल रही थी। कुछ दिन पहले ही भारी संख्या में महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी और कलेक्टर को शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो डायरेक्ट समेत 10 टॉप महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी को सील कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी हैं। कंपनी में कई महिलाओं ने लोगों को इस कारोबार से जोड़ा था, जिनम से एक सकदुककला निवासी भगवती बाई (30 वर्ष ) भी थी, जिसका शव आज संदिग्ध अवस्था में घर पर पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी, शायद इसी वजह से उसकी मौत हुई हो, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच कार्यवाही जारी है।फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद महिला की मौत का सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button