NEWS

13 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी साईं की पालकी यात्रा, 14 को भंडारा

 

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा के पावर हाउस रोड शिव मंदिर, श्वेता नर्सिंग होम के सामने से 13 जनवरी  सोमवार को दोपहर 3:00 धूम धाम से साईं पालकी यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। पालकी यात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में मग्न रहते है। साईं पालकी यात्रा में शामिल, आकर्षक झांकियां, गाजेबाजे आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पालकी यात्रा शिव मंदिर से निकलकर मेन रोड, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, इतवारी बाजार, रानी गेट पुरानी बस्ती होकर गांधी चौक पहुंचेगी जहाँ यात्रा का समापन किया जायेगा। यात्रा के दौरान महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु साईं बाबा के भजन पर झूमते व भक्ति में लीन नजर आते हैं। पालकी यात्रा के दूसरे दिन 14 जनवरी को (मकर संक्रांति) दोपहर 12:30 बजे से गांधी चौक में साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी दिन संध्या 7:30 बजे श्री साईं जी की 1100 बातियों से आरती की जाएगी साथी 56 भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button