NEWS

शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले राजस्थान के 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी अतुल बंसल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 77 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई थी, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 324/23 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। अपराध की अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई।
राजस्थान निवासी 1 सुरेश गुर्जर उम्र 34 वर्ष पता सरसडी थाना केकड़ी, अजमेर राजस्थान,2 अभिषेक जैन उम्र 35 वर्ष पता शाहपुरा, भीलवाड़ा राजस्थान,3 ओमप्रकाश सेन उम्र 38 वर्ष पता बड़गांव, भियान, अजमेर राजस्थान,4 सांवरलाल उम्र 38 वर्ष पता सापला केकड़ी, अजमेर राजस्थान,5 बृजेश कुमार पटेल उम्र 30 वर्ष वर्तमान पता चंदपोल बाजार, जयपुर, राजस्थान आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंकों में अलग अलग नाम से खाता खुलवाकर अपने अन्य साथियों की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। आरोपियों को दिनांक 6/01/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button