Korba

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं।

आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

*तहसीलदारों को अभियान चलाकर सीमांकन के आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत हुए जनहानि में राहत राशि दिलाने, मुआवजा भुगतान, क्षतिपूर्ति, अतिक्रमण हटवाने, अनियमितता की जांच, पुलिस सहायता दिलाने, अनुकम्पा नियुक्ति, आर्थिक सहायता मजदूरी भुगतान, मछली पालन के लिए सहायता, बिजली बिल में छूट सहित अन्य आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button