NEWS

रायपुर पश्चिम विधानसभा की आवश्यक बैठक संपन्न : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा को नगर निगम में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान

रायपुर। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार दोपहर रायपुर पश्चिम विधानसभा की आवश्यक बैठक विधायक राजेश मूणत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर में चर्चा की गई। विधायक राजेश मूणत ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं और हमें सभी 20 वार्डों में अपने प्रत्याशी जितवाने हेतु भरसक परिश्रम करना है।

इस बार महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा और रायपुर नगर निगम महापौर पद आरक्षण में महिला सामान्य घोषित हुआ है। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि हमें पार्षद के साथ-साथ रायपुर महापौर भी भाजपा का बनाना है।

विधायक राजेश मूणत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 40,000 से अधिक मतों से विजय हासिल की गई और लोकसभा चुनाव में दोगुनी लीड प्राप्त की गई।

अब नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को अपना प्रदर्शन दोहराना है। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखा है और संगठन जिसे प्रत्याशी के रूप में बेहतर मानेगी, उसे अपना प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को संगठन द्वारा चयनित कमल फूल के प्रत्याशी को जीतकर लाना है और कांग्रेस का सुपड़ा साफ करना है।

*जनहितैषी महापौर बनाना है:रमेश सिंह ठाकुर*

रायपुर पश्चिम विधानसभा की आवश्यक बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक दूसरे से चिरपरिचित हैं और हमारा ध्येय एक ही है – सत्ता और संगठन के मध्य समंवय स्थापित करना।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार हो या प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार हो, हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य में सुशासन स्थापित किया जाए, जनता के भलाई के लिए अच्छी योजनाएं लाई जाएं और निर्वाचित हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उन योजनाओं को पारित करवाया जाए।

जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि विष्णुदेव साय जी की सरकार ने जनता से किए हर वादे पूरे किए हैं। अब नगर निगम की बारी है, जहां समस्याओं, भ्रष्टाचार और घूसखोरी का अंबार है। हमें उस निकम्मे महापौर को निगम से उतार कर भाजपा का जनहितैषी महापौर बनाना है।

*मीनल चौबे ने एजाज ढेबर पर बोला हमला*

रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कांग्रेस नेता और महापौर एजाज ढेबर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायपुर का दुर्भाग्य यह रहा कि कांग्रेस ने अपनी पिपासा पूर्ण करने के लिए अपना महापौर रायपुर नगर निगम में बैठाया, लेकिन रायपुर के इतिहास में सबसे विफल महापौर के रूप में एजाज ढेबर का नाम दर्ज हो गया है ¹।

मीनल चौबे ने आरोप लगाया कि एजाज ढेबर ने अपने 5 साल के कार्यकाल में रायपुर निगम के विकास के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि उनके भाई-भतीजों ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम कर दिया। उन्होंने कहा कि तमाम आरोपों के बावजूद रायपुर शहर की जनता को ऐसा निकम्मा महापौर 5 साल तक बर्दाश्त करना पड़ा।

मीनल चौबे ने कहा कि अब समय आ गया है कि रायपुर की सूरत और सीरत को बदलने के लिए एकजुट होकर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ese जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी, हम सभी मिलकर उसे रायपुर नगर निगम में भरी मतों से विजयी बनाएंगे।

जिला भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में आहट पश्चिम विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से मीनल चौबे, अशोक पांडे, प्रभा दुबे, शैलेंद्री परगनिया प्रफुल्ल विश्वकर्मा गोवर्धन खंडेलवाल जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल सत्यम दुआ ओमकार बैस आशु चंद्रवंशी गोपी साहू नवीन शर्मा आशु चंद्रवंशी अमित मैशेरी भोला साहू पुरुषोत्तम देवांगन गज्जू साहू विनोद अग्रवाल सुनिल चंद्राकर मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी विशेष शाह विनय जैन पुरुषोत्तम मोगले प्रीतम ठाकुर अनिल सोनकर बी श्रीनिवास राव भूपेंद्र ठाकुर उपस्थित रहें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button