NEWS

रोटरी क्लब कोरबा द्वारा बैट्री संचालित 50 हाथों का किया जाएगा वितरण

22 मार्च को पुराना बस स्टैंड जैन भवन में निःशुल्क शिविर आयोजित

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की रोटरी क्लब ऑफ कोरबा गत 50 दशकों से लगातार कोरबा में समाजसेवा के कार्य करता आ रहा है। पिछले 2-3 वर्षों से विकलांगता के क्षेत्र में रोटरी क्लब कोरबा में विशेष रूप कार्य कर रहा है। 2 वर्ष पूर्व कृत्रिम अंग का वितरण किया गया था, जिसमें जरूरतमंदों को 100 हाथ और 100 पैर लगाए गए थे। लाभार्थी पूरे भारतवर्ष से आए और वह व्यक्ति जो कई वर्षों से नहीं चला था उसे भी पैर लगा कर चलाया गया, जिससे उसकी खुशी देखते ही बनती थी। इसके बाद दिव्यांगों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमे 11 जोड़ों को पूरे समारोह और वैदिक पद्धतियों से परिणय सूत्र में बांधा गया।
इसी कड़ी में अब 22 मार्च 2025 को फिर से 50 हाथों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। ये हाथ पहले लगाये गए हाथ से विकसित हैं और इनका निर्माण भारत वर्ष में हो रहा है। पहले वाले हाथ मैकेनिकल थे जबकि ये हाथ बैटरी संचालित हाथ हैं, जिससे इस हाथ की उपयोगिता और बढ़ जाती है इसे इनाली कंपनी बना रही है जो की गुजरात बेस्ड कंपनी है। इस हाथ की विशेषता यह है कि यह वजन में हल्का है, प्राकृतिक हाथ जैसा ही दिखता है और इससे रोजमर्रा के काम आसानी से किये जा सकते हैं। इसे निकलना और लगाना अत्यंत आसान है।
बताया जा रहा हैं की इस शिविर का आयोजन पुराना बस स्टैंड जैन भवन में किया जाएगा। शिविर के लिए मरीजों के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं, जिसमें पारस जैन, संजय अग्रवाल और नितिन चतुर्वेदी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इनसे मोबाइल नंबर 97131-00080,70002-87575 एवं 70002-17127 में कॉल करके अपना पंजीयन करवा सकते हैं। जिसके लिए आपको आपका आधार कार्ड और अपनी फोटो जिसमे आपका कटा हुआ हाथ स्पष्ट दिख रहा हो भेजना होगा। यह पूरी तरह मुफ्त सेवा है। उन्होंने बताया की यदि आपके हाथ कोहनी से ऊपर कटे हुए हैं तो आपको यह हाथ नहीं लग सकता है। इस हाथ के लिए कोहनी के बाद कम से कम 4 इंच का हाथ होना चाहिए तभी इसे लगाया जा सकेगा।
उक्त पत्रकारवार्ता में शरद शेठ जामनगर गुजरात से पहुंचे जो कई वर्षों से इस कार्य से जुड़े हुए हैं और लगातार पूरे भारत वर्ष में इस पावन कार्य को अंजाम दे रहे हैं। रोटरी के सभी सदस्यों के साथ कोरबा रोटरी के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव धर्मेद्र जैन एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय बुधिया इस पावन कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने में लगे हुए हैं। क्लब ने सभी सामाजिक संगठनों, समाज सेवकों और प्रतिष्ठित लोगों से अपील करी है की इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button