Korba

अनियंत्रित होकर पलटी माजदा मेटाडोर वाहन, चालक सहित धुमाल पार्टी के 12 सदस्य घायल…

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन चालक सहित धुमाल पार्टी के आधे दर्जन सदस्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित था, जिसके लिए सिमगा के धुमाल पार्टी को बुलाया गया था। माजदा मेटाडोर का चालक धूमाल पार्टी के लगभग 12 सदस्यों को लेकर सिमगा से अंबिकापुर जाने निकला था। वे कटघोरा थानांतर्गत सुतर्रा के समीप पहुंचे थे, तभी माजदा के चालक आनंद राम को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय ट्राली में धूमाल पार्टी के सदस्य गहरी नींद सोए हुए थे। इस हादसे में धूमाल पार्टी के 12 सदस्य घायल हो गए। वहीं माजदा का चालक केबिन में ही फंस गया था जिसे गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button