Korba

प्रेमिका को पाने की ज़िद लेकर थाने आ धमका प्यार में पागल प्रेमी, थाने में ही आत्महत्या करने की दी धमकी…

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आजकल प्यार मोहब्बत खेल बनता जा रहा है लोग उसकी गंभीरता को नहीं समझ कर कुछ भी करने को तैयार है। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा जहां प्यार में पागल एक युवक मंगलवार को सिविल लाइन थाना पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा, जो मूल रूप से रीवा (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल रिसदी झगराह में किराये के मकान में रहता है, अपनी प्रेमिका को पाने की ज़िद लेकर थाने आ धमका। युवक की मांग थी— लड़की चाहिए, लड़की चाहिए! जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो उसने थाने में ही खुदकुशी करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक की दोस्ती एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों मिलने-जुलने लगे, लेकिन जब परिवारवालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने लड़की से मिलने और बात करने पर रोक लगा दी। इससे नाराज आशुतोष शुक्रवार को सीधा सिविल लाइन थाना पहुंचा और वहां थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के सामने ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा!

थाना परिसर में युवक की यह हरकत देखकर पुलिस वाले भी असमंजस में पड़ गए। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बार-बार सुसाइड की धमकी देता रहा। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी, ताकि वे उसे शांत कर सकें।

थाने में फिल्मी ड्रामा, लोग भी हुए हैरान!

युवक की यह हरकत किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। थाना परिसर में मौजूद लोग भी यह ड्रामा देखकर हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इसे आधुनिक दौर के असफल प्रेम की दर्दनाक कहानी बताया, तो कुछ ने युवक की हरकत को बेवकूफी करार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक को काउंसलिंग दी जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button