NEWS

तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने देखी गई लंबी कतारें

बुजुर्ग व युवा मतदाताओं में मतदान करने भारी उत्साह,, जागव वोटर अभियान का दिखा असर

बलरामपुर/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण में जिले में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी 2025 को मतदान सम्पन्न हुआ। ग्रामीण इलाकों में युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान करने भारी उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान करने मतदाताओं का रुझान अवश्य ही जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए जागव वोटर अभियान का असर है। जहां युवा, बुजुर्ग, पुरूष एवं महिलाएं सभी वर्गों ने मतदान के इस महापर्व में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाये गए थे। बुर्जुगों एवं दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्र में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी साथ ही उन्हें मतदान करने हेतु विशेष सुविधा दी गई। युवा मतदाताओं ने भी अपने मतदान केन्द्रों में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम इन्दरपुर के युवा मतदाता पति-पत्नी ओमप्रकाश एवं रूबी कुमारी ने मतदान करने के पश्चात् ही कहा कि देश के लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भी अहम भूमिका होती है। हमने अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान किया है, क्योंकि एक बेहतर लोकतंत्र के निर्माण के लिए युवाओं को अपने मताधिकार उपयोग अवश्य करना चाहिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button