Korba

प्रेमी ने प्रेमिका को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश जारी…..

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अवैध प्रेम का अंजाम सिर्फ दुखद ही होता है । यह ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है। और विवाद के वाद क्या होता है यह इस घटना से जान सकते है। जिले के रजगामार क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक बात सामने आ रही है कि महिला को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी प्रेमी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी है। घटना बीती रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर 763 निवासी सीमा पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव से उसका अवैध संबंध था। बीती रात गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button