Korba

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपियों ने बियर की बोतल से सिर फोड़ा, हालत गंभीर।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। तीन आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और बीयर की बोतल से सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बालको थाना क्षेत्र के लालघाट शराब दुकान के पास नया रिसदा रोड पर हुई है। 25 वर्षीय अजीत यादव बाइक से रिसदा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई, इसके बाद आरोपियों ने सीधे अजीत पर बियर की बोतल और चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बालको के भदरापारा निवासी विजय ने अपने दो साथियों के साथ पुरानी रंजिश में यह हमला किया। कुछ महीने पहले विजय की किसी अन्य युवक से हुई लड़ाई में अजीत ने बीच-बचाव किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। वहीं घटना के समय मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button