कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सड़क हादसे में आरक्षक की हुई घटना स्थल पर दर्दनाक मौत ,तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटी घटना ,सूचना मिलते ही 112 की टीम पहुंची मौके पर ,मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में था पदस्थ ,मृतक आरक्षक कटघोरा का रहने वाला था ,घर से नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था दीपका थाना ,बाकी मोंगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग पर घटी घटना ,घायल आरक्षक को डायल 112 की मदद से कटघोरा हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करने के बाद एंबुलेंस की सहायता से बाकी मोंगरा मर्चुरी घर में रखा गया ,जहां पीएम के पश्चात परिजन को सौंप दिया जाएगा इस पूरी घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहरें व्यापत है।
Leave a Reply

