Korba

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे,दो की मौत

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन कोसगई दाई मंदिर के निकट रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए। बताया गया कि उपचार के दौरान दो पीड़ित ने दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, रविवार को एक परिवार कोसगई माता मंदिर में दर्शन और पिकनिक मनाने के लिए गया था। इस दौरान दोपहर के वक्त अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। वे बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे शरण लिए थे,उसी पर आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के पांच सदस्य झुलस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व परिवार में दुःख का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कई लोग हताहत हुए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button