कोरबा जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की माता श्रीमती हडारन बाई तेलासी का आज 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिनों से NKH अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थी. जहां आज दोपहर 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर है। 6 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे डॉ. पवन सिंह के निज निवास तूमान से उनकी माता का अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
Leave a Reply

