Korba

सोसाइटी के पुनर्गठन को लेकर मंगाई गई दावा आपत्ति।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन योजना 2025 के क्रियान्वयन संबंधी प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में किया गया है। उक्त योजना के क्रियान्वयन के फलस्वरुप जिला कोरबा में 19 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियां अस्तित्व में आ रही है। पुनर्गठन प्रस्ताव पर प्रभावित एवं परिणामी सोसायटी के सदस्य, सोसाइटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य द्वारा 15 दिवस के समयावधि में 23 अप्रैल 2025 तक दावा आपत्ति कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के समक्ष तीन प्रतियों में आमंत्रित किया गया है।

पुनर्गठन योजना की विस्तृत जानकारी संबंधित मूल समिति के कार्यालय शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा, समस्त जिला कोरबा कार्यालय नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर प्रक्षेत्र कोरबा एवं कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। दावा आपत्तियों के निराकरण से असंतुष्ट होने पर 07 दिवस के भीतर संयुक्त आयुक्त. सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं संभाग बिलासपुर पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्टर परिसर के सामने बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकती हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button