Korba

पिकअप वाहन नहर में गिरी, दो महिलाएं और तीन बच्चे लापता।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के प्रवेश द्वार मुकुंदपुर से मड़वारानी मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शक्ति जिले के रेड़ा गांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरहरी जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ लोग नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो महिलाएं और तीन बच्चे अभी तक लापता हैं।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) मय तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button