रायपुर (ट्रैक सिटी) रायपुर जिला अंतर्गत उरला थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज घटना सामने आई है ।जहां एक सनकी पुत्र द्वारा कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से ₹200 की मांग की गई. मां द्वारा मना करना युवक को नागवार गुजरा और उसने हथौड़े से अपनी मां गणेशी देवांगन उम्र- 70 वर्ष के ऊपर हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से उसकी मां संभाल नहीं पाई और सनकी पुत्र ने उस पर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गई। घर पर मौजूद 15 वर्षीय बालक द्वारा आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई और तत्काल घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि युवक द्वारा अपनी पत्नी -रामेश्वरी देवांगनऊ के ऊपर भी हमला किया गया है जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी-प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन उम्र 45 साल पता नागेश्वर नगर, थाना उरला E रिक्शा चलाता है, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है .

