कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शासकीय स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहन देने तथा प्रतिभाशाली बच्चों को सामने लाने के उद्देश्य से चालू किए गए चालू मुहिम “सभापति की पाठशाला” में आज शासकीय माध्यमिक शाला पोडीबहार में नगर निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने क्लास लगाया। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने स्वयं कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर उनसे सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, बौद्धिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। शासकीय स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को एक्टिविटी डे के रूप में खेल, कला, सामान्य ज्ञान का अभ्यास कराया जाता है। सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ पोडीबहार की पार्षद और एमआईसी सदस्य चंद्रकली जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान तथा शारीरिक संरचना के संबंध में बच्चों को पढ़ाया।
शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के टैलेंट को निखारने, नैतिक और सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने, उनके बीच परीक्षा के डर को खत्म करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सभापति की पाठशाला मुहिम की शुरुआत किया है। प्रत्येक माह 2-3 स्कूलों में पहुंच कर नूतनसिंह स्वयं बच्चों से रुबरू होते हैं तथा सामान्य ज्ञान, बौद्धिक ज्ञान, मानसिक योग्यता के प्रश्नों से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया जाता है।
जनप्रतिनिधियों और शिक्षित नागरिकों को शासकीय स्कूलों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने से शासकीय स्कूलों की समस्याओ को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चो में खुशियां दुगना हो जाता है। नैतिक ज्ञान और सामान्य शिक्षा बच्चों के जीवन और चरित्र को सुधारने में सहायक सिद्ध होता है।
पोडीबहार मिडिल स्कूल में आयोजित सभापति की पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ सामान्य ज्ञान और बौद्धिक ज्ञान प्रदर्शन के लिए दामिनी सेन, स्मृति एलिना टोप्पो, आयुश खड़िया, वेदिका पटेल को निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर तथा एमआईसी सदस्य चंद्रकली जायसवाल ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिव कुमार जायसवाल, प्रधानपाठिका स्वर्ण संगिता कुजूर, शिक्षिका सुनिता नामदेव, कृष्णा साहू, सनप सिंह, समाजसेवी मनमोहन चंद्रा उपस्थित रहे।

