कोरबा

36 घंटे में 04 सफल प्रसव : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने तथा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में महज 36 घंटे के भीतर 04 गर्भवती महिलाओं का सफल एवं सामान्य प्रसव कराया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इनमें शांति (पत्नी संदीप, ग्राम अंडी कछार), प्रीति (पत्नी अमर, ग्राम रलिया), कोमल (पत्नी मुनीश, ग्राम रिस्दी) एवं सकीना (पत्नी संजय, ग्राम उमेदीभाठा) शामिल हैं। इनमें से एक गर्भवती, श्रीमती प्रीति, प्रथम प्रसवा थीं। प्रसव उपरांत सभी जच्चा एवं बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। परिजनों ने अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में 24×7 प्रसव सुविधा उपलब्ध है तथा यहाँ प्रतिमाह औसतन 15 से 20 सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक केन्द्र में कुल 194 सामान्य प्रसव संपन्न कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रसवपूर्व जाँच, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने 36 घंटे में 04 सफल प्रसव कराकर उत्कृष्ट कार्य करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि कंवर, भिलाई बाजार के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते रहने की अपील की। साथ ही जिलेवासियों से आग्रह किया गया है कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराएँ, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button