कोरबा

21वे वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, चरम पर होगा रोमांच

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस वर्ष क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। कोरबा प्रेस क्लब ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है.
फिलहाल 16 फरवरी से लेकर 2 मार्च के मध्य इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष में घंटाघर ओपन थिएटर के मैदान को तैयार किया गया है। जहां फ्लड लाइट मैचेस होंगे। जिन्हें शाम ढलने के बाद दूधिया रोशनी में खेला जाता है। इस वर्ष टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंधकारिणी द्वारा खास तैयारी की गई है।

कॉर्पोरेट घरानो के साथ प्रशासन की टीमें होंगी शामिल :

यह टूर्नामेंट कॉर्पोरेट घरानो के साथ ही समस्त सरकारी विभागों को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बालको, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर जैसे सार्वजनिक और औद्योगिक उपक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन, एसपी 11, मेयर 11 सहित समस्त सरकारी विभागों की टीमें टूर्नामेंट में शिरकत करती हैं। टूर्नामेंट न सिर्फ विभागों में बल्कि सभी वर्ग में बेहद लोकप्रिय है। जिसका प्रत्येक वर्ष दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

पूरे टूर्नामेंट में ईनामो की बौछार :

स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट जितना लोकप्रिय है। उतने ही भव्य इसका आयोजन किया जाता है। टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में हारने और जीतने वाली दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच और अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। टूर्नामेंट के अंत में भी कई खास इनाम खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस वर्ष भी यूट्यूब चैनल पर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा। जिसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मैदान पर भी प्रसारित किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button