रायगढ़

परीक्षा पर्व की शुरूआत, जिले में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन

6,191 विद्यार्थियों ने दी भौतिकी और भूगोल की परीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायगढ़ (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। पहले दिन भौतिकी एवं भूगोल विषय की परीक्षाएं संपन्न हुईं। परीक्षा में कुल 6,191 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 76 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा व्यवस्था की सख्ती और पारदर्शिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जिले में इस वर्ष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरमजयगढ़ में 15, घरघोड़ा में 8, खरसिया में 20, लैलूंगा में 13, पुसौर में 14, रायगढ़ में 22 तथा तमनार में 10 केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा समयबद्ध संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की थी। परीक्षा के दौरान सतत निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उड़न दस्ते सक्रिय रहे और विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूगोल विषय की परीक्षा में 3,099 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 54 अनुपस्थित रहे। वहीं भौतिकी विषय की परीक्षा में 3,092 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया। केंद्रों पर पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षाओं के लिए समय पर केंद्र पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button