कोरबा

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल।

*कुल 23 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली (फैमिली) हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 21.02.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल है। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की गई।

*कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील*

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री संबंधी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत आगे भी अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button