कोरबा (ट्रैक सिटी) महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 25 फरवरी से स्वच्छता का महाअभियान संचालित किया जाएगा, जो 14 अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड एवं बस्तियों में चलाया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 07 बजे अभियान शुरू होगा, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा। व्यापक साफ-सफाई कार्यो के साथ-साथ इस दौरान सडक, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाईट की मरम्मत करने व जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किए जाने का कार्य भी एक अभियान के रूप में संचालित होगा।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने मेगा स्वच्छता ड्राईव के संचालन हेतु निगम के वार्डवार नोडल अधिकारियों का दायित्व सौपा गया है, इसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि जोन कमिश्नरों या संबंधित अधिकारियों को उनके जोन का नोडल अधिकारी न बनाकर दूसरे जोन के वार्डो का नोडल अधिकारी बनाया जाए ताकि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन धरातलीय स्तर पर करें। स्वच्छता महाअभियान के लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 25 फरवरी को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा व वार्ड क्र. 04 राताखार, 26 फरवरी को वार्ड क्र. 23 बुधवारी क्र. 01 व वार्ड क्र. 27 महाराणा प्रतापनगर, 27 फरवरी को वार्ड क्र. 39 रिसदा व वार्ड क्र. 49 हसदेव क्र. 02, 28 फरवरी को वार्ड क्र. 02 पटेलपारा, वार्ड क्र. 03 साकेतनगर, 02 मार्च को वार्ड क्र. 24 बुधवारी क्र. 02, वार्ड क्र. 26 रविशंकर शुक्लनगर, 05 मार्च को वार्ड क्र. 44 नेहरूनगर, वार्ड क्र. 53 चोरभट्ठी, 06 मार्च को वार्ड क्र. 05 देवांगनपारा, वार्ड क्र. 17 छ.ग.रा.वि.मं. कं्र. 01, 11 मार्च को वार्ड क्र. 36 कोसाबाड़ी, वार्ड क्र. 28 एसईसीएल कालोनी क्र. 01, 12 मार्च को वार्ड क्र. 40 पाड़ीमार क्र. 01, वार्ड क्र. 54 जमनीपाली, 13 मार्च को वार्ड क्र. 06 पुरानी बस्ती, वार्ड क्र. 15 परिवहन नगर, 14 मार्च को वार्ड क्र. 25 शिवाजीनगर, वार्ड क्र. 29 मुुड़ापार, 16 मार्च को वार्ड क्र. 41 पाड़ीमार क्र. 02, वार्ड क्र. 56 शक्तिनगर क्र. 01, 17 मार्च को वार्ड क्र. 07 धनुहारपारा, वार्ड क्र. 16 पम्प हाउस, 18 मार्च को वार्ड क्र. 20 छ.ग.रा.वि.मं. क्र. 02, वार्ड क्र. 30 एसईसीएल कालोनी क्र. 02, 19 मार्च को वार्ड क्र. 45 परसाभांठा, वार्ड क्र. 48 हसदेव क्र. 01, 20 मार्च को वार्ड क्र. 08 मोतीसागरपारा, वार्ड क्र. 18 कोहड़िया, 23 मार्च को वार्ड क्र. 35 खरमोरा वार्ड, वार्ड क्र. 33 मानिकपुर, 24 मार्च को वार्ड क्र. 42 बालकोनगर, वार्ड क्र. 57 शक्तिनगर क्र. 02, 25 मार्च को वार्ड क्र. 09 इमलीडुग्गू, वार्ड क्र. 37 रामपुर, 27 मार्च को वार्ड क्र. 34 दादरखुर्द, वार्ड क्र. 43 कैलाशनगर वार्ड, 28 मार्च को वार्ड क्र. 50 हसदेव क्र. 03, वार्ड क्र. 10 भिलाईखुर्द, 30 मार्च को वार्ड क्र. 21 छ.ग.रा.वि.मं. क्र. 03, वार्ड क्र. 47 रूमगरा, 31 मार्च को वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01, वार्ड क्र. 11 सीतामणी, 02 अप्रैल को वार्ड क्र. 31 आरपीनगर, वार्ड क्र. 46 बेलगिरी बस्ती, 03 अप्रैल को वार्ड क्र. 51 स्याहीमुड़ी, वार्ड क्र. 12 नई बस्ती, 04 अप्रैल को वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार वार्ड, वार्ड क्र. 38 लालघाट, 06 अप्रैल को वार्ड क्र. 52 अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 13 शारदा विहार, 07 अप्रैल को वार्ड क्र. 22 कांशीनगर, वार्ड क्र. 64 इमलीछापर, 08 अप्रैल को वार्ड क्र. 14 अमरैयापारा, वार्ड क्र. 19 पथर्रीपारा, 09 अप्रैल को वार्ड क्र. 60 दर्रीखार क्र. 02, वार्ड क्र. 61 वैशालीनगर, 10 अप्रैल को वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, वार्ड क्र. 62 सर्वमंगला नगर, 11 अप्रैल को वार्ड क्र. 67 बलगीखार, वार्ड क्र. 63 विकास नगर, 13 अप्रैल को वार्ड क्र. 55 सुमेधा, वार्ड क्र. 66 डगनियाखार एवं 14 अप्रैल को वार्ड क्र. 65 भैरोताल में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
आयुक्त ने की आमजन से अपील – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि निगम द्वारा जिस दिन जिस वार्ड में स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए, वहॉं के नागरिकबंधु प्रातः 07 बजे से 10 बजे तक निगम के इस महाअभियान में शामिल होकर स्वच्छता कार्यो में अपनी सहभागिता प्रदान करें तथा अपने कोरबा शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग दें।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने के दिशा निर्देशन में मेगा स्वच्छता ड्राईव का वार्डवार होगा संचालन
आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्डवार बनायें नोडल अधिकारी, एक्शन मोड पर स्वच्छता अभियान संचालन करने के दिए निर्देश

