कोरबा

रेत तस्करों पर अंकुश लगाने हेल्पलाइन नंबर जारी।

अवैध उत्खनन रोकने के लिए टीम सक्रिय।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले की सभी 20 स्वीकृत रेत खदानों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। खनिज विभाग ने प्रत्येक खदान के मुख्य मार्ग और खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा विवरण की पट्टिकाएं स्थापित की हैं। इससे आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

खदान क्षेत्र के दोनों ओर प्रारंभिक और अंतिम सीमा बिंदुओं पर स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि खदान की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित रहे और अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त, खदान क्षेत्र में दिशा-सूचक पट्टिकाएँ भी स्थापित की गई हैं, जिससे स्थल पर निरीक्षण और आवागमन सुगम हो। उप संचालक खनिज विभाग प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। आम नागरिक अवैध गतिविधियों से संबंधित सूचना या शिकायत मोबाइल नंबरों पर कर सकते हैं।

सूचना मिलते ही कार्रवाई का भरोसा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन या परिवहन संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुशासन की स्थापना में सहयोग प्रदान करते हुए किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से उपलब्ध कराएं।

कटघोरा में तीन ट्रैक्टर जब्त

कुछ दिनों पहले खनिज विभाग ने कटघोरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए थे। इससे पहले भी कार्रवाई के दौरान रेत तस्कर टीम को देखकर फरार हो गए थे, जहां से खनिज विभाग ने ट्रैक्टर मशीन जब्त की थी। हालांकि, इन सख्त कार्रवाइयों के बावजूद, शहर में तड़के सुबह बिना नंबर प्लेट के रेत से भरे वाहन अभी भी परिवहन करते हुए देखे जाते हैं। ये वाहन अक्सर पुलिस चौकियों और थानों के सामने से गुजरते हुए नजर आते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button