कोरबा

मेडिकल कॉलेज कोरबा के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक लगी भीषण आग, आस पास मचा हड़कंप।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में धुएं का घना गुबार फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर के पीछे लंबे समय से कई पुरानी और अनुपयोगी गाड़ियां कबाड़ के रूप में खड़ी थीं। इन्हीं वाहनों में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

बताया जा रहा है कि दमकल की टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उसने विकराल रूप ले लिया। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं तब तक कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।

गौरतलब है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की आवासीय कॉलोनी स्थित है। आग की लपटों को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ गई थी कि कहीं आग कॉलोनी तक न पहुंच जाए। हालांकि दमकल की टीम ने स्थिति को संभालते हुए आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ पड़ा हुआ था, जिससे कई बार सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते इन कबाड़ वाहनों को हटाया जाता तो इस तरह की घटना की संभावना कम हो सकती थी।

सूत्रों के अनुसार जिस स्थान पर ये वाहन खड़े थे, उसके आसपास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। पास में संचालित ओएसटी सेंटर में आने वाले कुछ नशे के आदी युवक भी इन गाड़ियों के आसपास बैठते देखे जाते थे। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व की हरकत के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button