सारंगढ़ -बिलाईगढ़

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मनाया जल उत्सव पखवाड़ा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सारंगढ़-बिलाईगढ़(ट्रैक सिटी)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, उनके अधिकारों तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सत्ताधारी राजनीतिक जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एवं सहायक अभियंता बी एल खरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने बारी बारी से सभी का सम्बोधन किया। महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

तत्पश्चात ग्राम पंचायत अमलीपाली ‘ब’ की महिला सरपंच रत्ना निरंजन पटेल, ग्राम पंचायत बटाऊपाली ‘ब’ की महिला सरपंच फूलबाई सिदार और ग्राम पंचायत बोइरडीह की महिला सरपंच दामेश्वरी साहू को सभी मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्वसहायता समूह, जल बहिनियों एवं समिति की महिला सदस्यों का भी प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने जल की बचत, वर्षा जल संचयन तथा पानी के समुचित उपयोग के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके सफल होने के लिए सभी से जल शपथ भी ग्रहण करवाया गया।

इसके अतिरिक्त जिला समन्वयक खेमेश गबेल, आशीष गवेल, संतोष राठौर तथा केमिस्ट के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार साहू की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button