कोरबा

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका-डॉ. नागेन्द्र शर्मा

स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार अत्यंत प्रभावशाली इम्युनिटी बूस्टर 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/रथयात्रा के पावन पर्व पर अति शुभ पुष्य नक्षत्र में “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत 1 जुलाई 2022 शुक्रवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा निहारिका कोरबा स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार 16 संस्कारों में से एक संस्कार है, जो बच्चे के जन्म से लेकर 18 वर्ष तक की आयु तक कराया जाता है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार आयुर्वेद चिकित्सा की वह धरोहर है जो बच्चों में होने वाली मौसमी बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा करता है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह अत्यंत ही प्रभावशाली इम्युनिटी बूस्टर है, जो बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार में डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारिया, चक्रपाणि पांडे, राकेश इस्पात, रोशन कुंजल एवं सिद्धराम शाहनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button