रायगढ़

किराए की कार में गांजा तस्करी साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायगढ़ (ट्रैक सिटी) / रायगढ़ जिले में पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर ला रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए की कार में करीब 35 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बंगुरसिया रोड पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद कार में बड़ी मात्रा में गांजा रायगढ़ लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बंगुरसिया ढाबा के पास रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

तलाशी में कार से दो बोरियों में 19 किलो 356 ग्राम और 16 किलो 814 ग्राम गांजा मिला। कुल वजन 35 किलो से अधिक है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम डोलनारायण साहू (27), नीलकमल साव (24) और आशीष कुमार सिंह (29) बताया। तीनों रायगढ़ जिले के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा 4 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदते थे और रायगढ़ में 10 हजार रुपए प्रति किलो में बेचने की योजना थी। मुनाफे की रकम तीनों आपस में बांटने वाले थे।

आरोपियों ने गांव के ही व्यक्ति से कार किराए पर ली थी और रविवार सुबह हीराकुंड डैम, संबलपुर जाकर गांजा खरीदा। वहां चंदन ब्राम्हण नाम के व्यक्ति से 1 लाख 40 हजार रुपए में गांजा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 15 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button