कोरबा

पद्म पुरस्कारों के लिए जिले से मंगाए गए नामांकन प्रस्ताव

पद्म पुरस्कार 2023 के लिए 15 सितम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार वर्ष 2023 के लिये जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्ति भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप 15 सितम्बर 2022 तक कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में अपना नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में प्रेषित कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम https://padmaawards.gov.in से आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमों की विस्तृत जानकारी वेबसाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति को अपने क्षेत्र या विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रुप से उल्लेख करना होगा। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति के उपलब्धियों का विवरण सहित प्रशस्ति पत्र भी वेबसाइट में दर्ज करना होगा। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि में असाधारण एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया जाता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button