दुर्ग

ठगी के पैसों से जी रही थी लग्जरी लाइफ 4 गुना रिटर्न का झांसा देकर की लाखों की ठगी आरोपी महिला गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

दुर्ग (ट्रैक सिटी)/ हर किसी का सपना होता है कि मेहनत की कमाई से खुद का घर बनाए और कार खरीदे, लेकिन कुछ इसके लिए शातिर तरीके से अपराध करते हैं. दुर्ग जिले से ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है. लगभग 2.5 साल में 4 गुना रिटर्न देने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया जाता था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इसी पैसे से आरोपी लग्जरी लाइफ जी रही थी. मामले में आरोपी तृप्ती साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी तृप्ती लोगों के बीच खुद को रैंबो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी का लीडर बताती थी. इस कंपनी में निवेश के जरिए 28 माह में चार गुना लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाती थी. साथ ही हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न देने का फर्जी दावा किया जाता था.उतई थाना में जोरतराई निवासी दीपक कुमार अहिरवार ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया. शिकायत में बताया गया है कि आरोपी तृप्ती साहू ने अपने परिचित ललित के उतई स्थित घर पर रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया. उसने दावा किया कि 28 माह में निवेश की गई राशि चार गुना हो जाएगी और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न मिलेगा।

भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में पीड़ित से 5 लाख रुपये निवेश कराए और उस पर 45 हजार रुपये का लाभ भी दिया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया. इसके बाद पीड़ित ने बैंक से लोन लेकर 14 लाख रुपये और निवेश कर दिए. इस तरह कुल 19 लाख रुपये कंपनी में लगाए गए. हालांकि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी न तो मूल राशि लौटाई गई और न ही वादा किया गया रिटर्न मिला. बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई. पुलिस जांच में आरोपी महिला के बैंक अकाउंट में लाखों के ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिले हैं. एसबीआई, यस बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक शाखा भिलाई के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट जांच किया. उसने झांसा देकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. आरोपी तृप्ति ने इन्हीं पैसों से गाड़ी और घर भी खरीदा. आरोपी तृप्ती साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button