दुर्ग

दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार।

दुर्ग(ट्रैक सिटी)। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में नंदनी पुलिस ने फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर सिमगा क्षेत्र में छिपकर रह रहे थे, जिसे पुलिस ने धरदबोचा। वहीं बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।दरअसल बीते 07 अप्रैल 2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम सहगांव निवासी एक नवविवाहिता ने आत्महत्या की थी। ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा लगातार दहेज की मांग एवं प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाने में की थी।

इस मामले में थाना नंदिनी नगर थाने में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया।अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही महिला के पति और ससुर अपने निवास से फरार हो गए थे। आरोपियो की लगातार छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी युवराज पटेल एवं ओम प्रकाश पटेल सिमगा क्षेत्र में लुक-छिपकर रह रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button