दुर्ग

17 वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकत, POCSO की धारा में डॉक्टर को भेजा जेल

दुर्ग/कोरबा(ट्रैक सिटी)। दुर्ग से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुधीर कुमार हिसीकर को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पीड़ित नाबालिग युवक अपना इलाज कराने डॉक्टर सुधीर कुमार के पास पहुँचा था। आरोप है कि चेकअप के बहाने डॉक्टर उसे एक दूसरे कमरे में ले गया, जहाँ उसने नाबालिग को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी टच किया। इस घटना से सहमे नाबालिग ने तुरंत इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी और फिर अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जाँच की और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर पूर्व में भी एक अवैध गर्भपात मामले में जेल जा चुका है।

हर्षित मेहर, CSP, दुर्ग

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button