सूरजपुर

16 अगस्त से विश्रामपुर में शुरू होगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस की सेवाएं

विश्रामपुर। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 का निरीक्षण कर लाइफ लाइन एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों के पंजीयन, उपचार, आवश्यक सुविधाओं एवं समन्वय संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिले में 16 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के अधिक से अधिक पात्र मरीजों से इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह दुर्लभ अवसर है, जिसका जरूरतमंद नागरिकों को लाभ अवश्य लेना चाहिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button