रायगढ़

शराब दुकान में फायरिंग, गार्ड घायल

रायगढ़/कोरबा (ट्रैक सिटी)। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर प्राइवेट गार्ड को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड चन्द्रशेखर पटेल (43), निवासी कलगामुड़ा-उर्दना, के साथ एक युवक ने गाली-गलौज की। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली गार्ड के पेट में लगी। घायल गार्ड ने आहाता के पीछे छिपकर अपने साथियों को सूचना दी और डायल 112 को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में टीआई पूंजीपथरा रामकिंकर यादव, साइबर टीआई विजय चेलक सहित पूंजीपथरा पुलिस, साइबर सेल, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
घायल गार्ड की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button