बिलासपुर

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर सख्ती के निर्देश


बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह ने 23 अगस्त 2026 को तखतपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से बीट व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।
तखतपुर थाना क्षेत्र के कुल 79 गांवों में से 14 गांवों को झगड़ालू गांव के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन क्षेत्रों में अवैध शराब, मारपीट और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक मिलने की जानकारी सामने आई। एसएसपी ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ को अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा ऐसे अपराधों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बरही परसाकांपा क्षेत्र में पूर्व एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा की गई छापामार कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया, जिसमें अवैध शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एसएसपी ने ऐसी कार्रवाई को और प्रभावी एवं सतत बनाए रखने के निर्देश दिए।
थाना क्षेत्र में पदस्थ कुछ कर्मचारियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिलने तथा अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क को लेकर उनकी कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र संबद्ध किया गया।
अवैध शराब के कारोबार में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बाउंड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बाउंड का उल्लंघन होने पर नियमानुसार राशि जब्त करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं अवैध शराब के कारोबार में शामिल महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूहों एवं शासन की योजनाओं से जोड़कर वैकल्पिक आजीविका के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
एसएसपी ने बीट कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के गांवों, अपराधियों और स्थानीय समस्याओं की पूरी जानकारी रखने तथा झगड़ालू गांवों में अपराधों की विस्तृत जानकारी जुटाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संगठित अपराध में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन की 19 शिकायतों एवं चरित्र सत्यापन प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय भी उपस्थित रहीं।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button