बिलासपुर/कोरबा। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में ट्रस्ट की व्यवस्था में छत्तीसगढ़ के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्टी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संगठन का कहना है कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों को उचित प्रतिनिधित्व और प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन तेज करने की बात भी कही।

