कोरबा (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी में दर्ज जानकारी को आधार कार्ड के अनुरूप संशोधित करने के लिए कोरबा के विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर 9 अक्टूबर 2026 तक लगाए जाएंगे।
शिविरों के लिए निर्धारित स्थानों में शक्तिनगर वार्ड क्रमांक 1 (क्रमांक 56), इमलीछापर वार्ड क्रमांक 64, जमीनीपाली वार्ड क्रमांक 54, सरदार वल्लभभाई पटेल नगर वार्ड क्रमांक 58, अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 52, दर्री वार्ड क्रमांक 2 (क्रमांक 60), पहाड़िमार वार्ड क्रमांक 2 (क्रमांक 41), सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 62, रूमगरा वार्ड क्रमांक 47, पहाड़िमार वार्ड क्रमांक 1 (क्रमांक 40), बंगाली बस्ती वार्ड क्रमांक 46 और दर्री वार्ड क्रमांक 1 (क्रमांक 59) शामिल हैं।
पंजीकृत श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने ई-केवाईसी में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड से मिलान कर लें और आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित शिविर का लाभ उठाएं।

