कोरबा (ट्रैक सिटी)। रिसदी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब डेविड के घर बने कबूतरों के पिंजड़े में सांप घुस गया और एक कबूतर का शिकार कर लिया। सांप को देखकर अन्य कबूतर घबराकर भागने लगे, वहीं पास में बंधे कुत्ते भी लगातार भौंकने लगे।
सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर से जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। परिवार के मुताबिक आसपास दो सांप देखे गए थे, लेकिन रेस्क्यू के दौरान एक ही सांप पकड़ा जा सका। दूसरे सांप के पिंजड़े के पीछे छिपे होने की आशंका है।
रेस्क्यू टीम ने परिवार को सावधानी बरतने और सांप दोबारा दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम अथवा वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

