कोरबा (ट्रैक सिटी)/ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के ओ. आर. टी. कक्ष में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 13.10.2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अभियंता (उत्पा.) संजीव कंसल, की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि द्वय डाॅ. के. पाणीग्रही एवं देवेश दुबे तथा अति. मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, एल.एन. सूर्यवंशी, जी.पी. भगत एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर रायपुर से आए मुख्य अतिथि कन्सलटंेट व रेन वाटर हारवेस्टिंग विशेषज्ञ डाॅ. के. पाणीग्रही एवं मुख्य रसायनज्ञ, कोरबा पश्चिम् देवेश दुबे द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
के. पाणीग्रही ने बताया कि वर्षा जल का उचित संग्रहण एवं संरक्षण कर भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इसके लिए भवनों की छतों से वर्षा जल एकत्रित कर निर्धारित संरचनाओं के माध्यम से जमीन में पहुँचाना तथा जल का सदुपयोग करना आवश्यक है। देवेश दुबे ने जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व से अवगत कराया। मुख्य अभियंता कंसल ने वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को विद्युत गृह संयंत्र में भी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जल संकट को कम करने तथा भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा वर्षा जल संचयन को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थलों में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा जनहित में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक सुनील सरना द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन मुख्य रसायनज्ञ (सीएससी) उत्तम सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

