कोरबा

खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, नहाने के लिए घर से निकले थे बाबूलाल निर्मलकर

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

बांकीमोंगरा। ग्राम पुरेना स्थित खोलार नदी में मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूलाल निर्मलकर, पिता घासीराम निर्मलकर, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पुरेना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबूलाल निर्मलकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए गांव की खोलार नदी गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच मवेशी चराने गए ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड पार्षद पति शिवरतन को दी।

सूचना मिलते ही पार्षद पति ने बांकीमोंगरा थाने को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राम कुमार साव तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नदी किनारे मिले नहाने के सामान

घटनास्थल पर नदी किनारे मृतक के कपड़े, हाफ पैंट, गमछा, लाठी, गुड़ाखू की डिब्बी, हरे रंग का निरमा साबुन और तेल की छोटी डिब्बी मिली है। वहीं मृतक के हाथ में गोल्डन रंग की घड़ी भी पहनी हुई थी।

फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल खोलार नदी में हुई इस घटना से ग्राम पुरेना में शोक का माहौल है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button