कोरबा

बिना निरीक्षण भुगतान की अनुशंसा, उद्यान अधीक्षक को शो-काज नोटिस

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न उद्यानों की साफ-सफाई हेतु श्रमिक प्रदाय कार्य में स्थल निरीक्षण एवं देयक का परीक्षण किये बिना देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किये जाने पर निगम के उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर को शो-काज नोटिस जारी किया है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने यह कार्यवाही निगम के उद्यान विभाग के उप अभियंता व उद्यान प्रभारी अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की है।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने शो-काज नोटिस जारी करते हुये आदेश में कहा है कि निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न उद्यानों की साफ-सफाई हेतु मेसर्स परवेज रशीद कोरबा द्वारा मजदूर सप्लाई का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिये 24 मई 2026 सेे 21 अगस्त 2026 तक कुल 90 दिवस कार्य भुगतान हेतु 07 लाख 92 हजार 552 रूपये का देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है, उक्त प्रस्तुत देयक के संबंध में उद्यान के उप अभियंता एवं उद्यान प्रभारी अधीक्षण अभियंता को नस्ती का परीक्षण किया जा कर भौतिक निरीक्षण परीक्षण प्रतिवेदन हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य उनके द्वारा परीक्षण पश्चात जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है,  उसके अनुसार कार्यादेश अनुसार 18 श्रमिक प्रदाय किया जाना था, ठेकेदार एजेंसी द्वारा मौखिक रूप से कुल 75 श्रमिकों की संख्यात्मक जानकारी दी गई है, जिसमें श्रमिक के नाम प्रति दिवस कार्यावधि आधार कार्ड एवं श्रमिक को भुगतान की जाने वाली जानकारी/सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, और न आपके द्वारा श्रमिकों की जानकारी सूची उपलब्ध कराई गई है, श्रमिकों से संबंधित कार्य स्थलों पर सुबह 08 बजे, सुबह 10 बजे एवं दोपहर 02 बजे निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महाराणा प्रताप गार्डन, घंटाघर उद्यान एवं मोर गार्डन में तीनों समय में कोई श्रमिक, चौकीदार उपलब्ध नहीं पाया गया,  प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार नस्ती में उपलब्ध कार्य हेतु जारी की गई ई-निविदा क्र. 155002 दिनांक 18.06.2024 के कंडिका क्र. 13 अनुसार प्लेसमेंट कर्मचारियों को मासिक पारिश्रमिक उनके बैंक खाते में मात्र आरटीजीएस द्वारा हस्तांतरित किया जायेगा, ईपीएफ एवं ईएसआईसी आदि की भी गणना कर प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा आरटीजीएस द्वारा हस्तांतरित किया जायेगा एवं बैंक द्वारा आरटीजीएस की गई राशि की मूल रसीद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा अनिवार्य रूप से निकाय को प्रस्तुत की जायेगी। निकाय द्वारा संविदा शर्त के अनुसार प्लेसमेंट एजेंसी को भुगतान प्रतिपूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। किन्तु ठेकेदार द्वारा नस्ती के पृष्ठ क्र. 40 एवं 41 में किये गये भुगतान दिनांक। 23.02.2026 से 23.05.2026 तक कुल दिवस 90 दिवस का आरटीजीएस की मूल रसीद प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिसका परीक्षण किये बिना ही आपके द्वारा देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है। प्रतिवेदन अनुसार देयक के साथ प्रस्तुत ईपीएफ सूची अनुसार ठेकेदार द्वारा 18 में से केवल 13 श्रमिकों का भुगतान सूची उपलब्ध कराई गई है एवं ईएसआईसी सूची अनुसार 28 लोगों का 17 दिवस का भुगतान किया गया है, जिसका परीक्षण किये बिना ही आपके द्वारा देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है। नस्ती में 18 लोगों का बिल प्रस्तुत किया गया है, किन्तु ईएसआईसी में 28 एवं ईपीएफ में 13 श्रमिक दर्शाया गया है, जिसका परीक्षण किये बिना ही आपके द्वारा देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है, यह घोर अनियमितता है। प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार इस कार्यादेश के अंतर्गत नस्ती के पृष्ठ क्र. 40 में दिनांक 23.02.2026 से 23.05.2026 तक 90 दिवस हेतु 18 श्रमिक हेतु राशि रूपये 792552 का भुगतान किया गया है, जबकि नस्ती में संलग्न माह फरवरी 2026 से मई 2026 तक ईपीएफ सूची में 13 श्रमिकों एवं ईएसआईसी की सूची में 28 श्रमिकों के भुगतान का विवरण दिया गया है, साथ ही उक्त ईपीएफ एवं ईएसआईसी के श्रमिकों का मिलान नहीं हो रहा है। मेसर्स परवेज रशीद कोरबा कार्यादेश क्र. 18529 एवं कार्यादेश क्र. 18526 के माध्यम से श्रमिक प्रदाय किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है, किन्तु उनके द्वारा दोनों कार्यादेश के नस्ती में संलग्न फरवरी 2026 से अगस्त 2026 तक प्रस्तुत ईएसआईसी एवं ईपीएफ में समान सूची संलग्न की गई है, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ही कार्यादेश के अंतर्गत समान श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा है, जो कि एक समय में किया जाना संभव ही नहीं है, जिसका परीक्षण किये बिना ही आपके द्वारा देयक भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया है, यह घोर अनियमितता है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने नोटिस में कहा है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा निगम क्षेत्रंातर्गत विभिन्न उद्यानों की साफ-सफाई हेतु श्रमिक प्रदाय कार्य में स्थल निरीक्षण एवं देयक का परीक्षण किये बिना देयक राशि 792552 रूपये का भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया, उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही उदासीनता एवं कार्य के प्रति अनिच्छा का द्योतक है एवं छ.ग.सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 1(3) 3, 3,(क) का स्पष्ट उल्लंघन है, अतः उपरोक्त संबंध में दो दिवस के भीतर कारण बतावे। अपालन  एवं निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब प्राप्त न होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील ) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यावाही की जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आप स्वयं की होगी।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button