कोरबा (ट्रैक सिटी)/ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व संयंत्र के मुख्य अभियंता (उत्पा.) संजीव कंसल के निर्देशानुसार दिनांक 17.11.2026 को ग्राम बेंदरकोना के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ अधीक्षण अभियंता (मुख्यालयःऐश मॉनीटरींग) एन. एस. ठाकुर एवं कार्यपालन अभियंता रेणुका तिर्की की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व संयंत्र के गृहगा्रम- बेंदरकोना में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा हेतु ग्राम सरपंच द्वारा मुनादी करवाकर ग्राम वासियों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ पहुचवायॉ गया साथ ही निशुल्क दवाईयॉ भी वितरित की गई। जिसमें अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया। ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर की सराहना भी की गई एवं गांव में होने वाली चिकित्सा समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कोरबा पूर्व मुख्य चिकित्सालय से डॉ. प्रज्ञा चंद्रा, टेकनिशियन संदीप सोना, फार्मासिस्ट राजकिशोर राजवाड़े, स्टॉफ नर्स शालिनि केंवट लैब टेक्निशियन प्रतिभा राव वार्ड आया एलिजा मसीह, वाहन चालक संदिप बरेठ का सराहनीय सहयोग रहा।

