कोरबा

बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसोचैम ने सम्मानित किया है। अपने संचार पहल के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने और कंपनी के कार्यों, उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के लिए बालको को यह सम्मान दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में बालको का संचार केवल कंपनी से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने पर केंद्रित है। कंपनी ने एक ऐसा संचार ढांचा विकसित किया है, जिसमें कर्मचारियों के साथ संवाद, समुदाय तक पहुंच, विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करना और जुड़ाव शामिल है। इसके माध्यम से कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि लोगों तक सही, सरल, प्रासंगिक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचे।

यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित एसोचैम मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव एवं बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के दौरान कोलकत्ता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के एमएसएमई, वस्त्र एवं कृषि विपणन विभाग के माननीय राज्य मंत्री अशोक डिंडा उपस्थित रहे।

 

 

कंपनी अपने विभिन्न संचार माध्यमों की मदद से लगभग 8,000 कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ जुड़ा हुआ है। जबकि समुदाय में 2.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है। कंपनी की एडवोकेसी के माध्यम से औद्योगिक विकास, सस्टेनेबिलिटी और क्षेत्रीय प्रगति जैसे विषयों पर लेखों, विशेषज्ञ विचारों और मीडिया संवाद के जरिए जागरूकता बढ़ाई गई है। इनके माध्यम से बालको ने विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं और कंपनी की गतिविधियों, औद्योगिक प्रगति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button