कोरबा

CISF की सतर्कता से दीपका खदान क्षेत्र में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, चोरी के 03 रोलर बरामद।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई द्वारा दीपका खदान क्षेत्र में तैनात बल सदस्यों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चोरी की एक घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी किए गए रोलरों को बरामद किया गया है।

दिनांक 29 जून 2026 को प्रातः लगभग 05:15 बजे, दीपका माइन्स एरिया के बेल्ट नंबर-15 स्थित ACB क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात CISF के एक सतर्क बल सदस्य ने एक संदिग्ध युवक को रोलर ले जाते हुए देखा। बल सदस्य ने तत्काल अपनी मुस्तैदी एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया तथा आगे की कार्रवाई हेतु उसे त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के सुपुर्द कर दिया।

पकड़े गए युवक से की गई प्रारंभिक पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर WB-27 क्षेत्र के समीप से कुल 03 रोलर बरामद किए गए। पकड़े गए युवक की पहचान आकाश दास (पिता – दीपेश दास), निवासी बेल्टिकरी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान संदिग्ध युवक ने इस घटना में अन्य 04 व्यक्तियों के भी शामिल होने की जानकारी दी है। प्राप्त सूचना के आधार पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

CISF के बल सदस्य की असाधारण सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी कार्रवाई के कारण चोरी किए गए सामान की बरामदगी संभव हो सकी। मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button