कोरबा

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 800 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बालको अस्पताल द्वारा 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर एवं चलित मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण किया गया। इनमें बालको अस्पताल सहित भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड, बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गापूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल वैन के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। साथ ही 2357 घरों तक जाकर दो दिन ‘डोर टू डोर’ अभियान चलया गया ताकि कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रहे। अभियान के दौरान विशेष रूप से बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाए गए, जिससे यात्रा कर रहे परिवारों के बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा “पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से समुदाय को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना भी है। हमें प्रसन्नता है कि इस अभियान में से अधिक परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बालको समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने तथा एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान निरंतर जारी रखेगा।

 

सेक्टर-3 के निवासी सोमनाथ पटेल ने कहा मेरी दो साल की बेटी को बालको अस्पताल में पल्स पोलियों की खुराक दिलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य टीम हमारे घर पर भी आई। पोलियो मुक्त भारत के प्रति अस्पताल की इस सोच के लिए मैं पूरी टीम को धन्यवाद करता हूं।

सेक्टर-3 के निवासी सोमनाथ पटेल ने कहा, “मेरी दो वर्ष की बेटी को बालको अस्पताल में पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य टीम हमारे घर भी पहुंची और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में उनके प्रयासों के लिए मैं अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूँ।”

125-बेड वाला बालको अस्पताल कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार के सभी राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से निभा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button