कोरबा

केरल में हुआ एटक का राष्ट्रीय महा अधिवेशन

केंद्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद में हरिनाथ, राव, दीपेश, राजेश सहित अन्य हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का राष्ट्रीय महा अधिवेशन केरल के एलेप्पी में आयोजित किया गया। 20 दिसंबर को एक विशाल रैली निकालकर इस सम्मेलन के समापन की घोषणा की गई। महाधिवेशन के पश्चात केंद्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सचिव का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। अध्यक्ष कामरेड रमेंद्र कुमार, महासचिव अमरजीत कौर, कार्यकारी अध्यक्ष विनय विषम चुने गए। छत्तीसगढ़ राज्य से केंद्रीय कार्यकारिणी में हरिनाथ सिंह व आरडीसीपी राव, राष्ट्रीय परिषद में हरिनाथ सिंह, आरडीसीपी राव, दीपेश मिश्रा, राजेश संधु, कमलजीत सिंह मान, लिंगराज नायक, मनोज पांडे, सुधीर यादव, विनोद शामिल किए गए। सम्मेलन में हजारों की संख्या में पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
मजदूर हित में चर्चा करते हुए एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार और महासचिव अमरजीत कौर ने सभी ट्रेड यूनियनों को एक साथ एक मंच पर आकर मजदूर हित में काम करने व मजदूरों के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कहा। यह जानकारी एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) बालको कोरबा के महासचिव सुनील सिंह ने दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button